Saturday, November 29, 2008

कार फ्री जोन वाला शहर बना फाजिल्का

फाजिल्का -अपने मजबूत इरादों के लिए जाने जाते नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी के नेतृत्व में परिषद ने यूरोपीय देशों के कुछ चुनिंदा शहरों की तर्ज पर ग्लोबल वार्मिग के खिलाफ जारी जंग के तहत फाजिल्का में लगभग छह सौ मीटर परिधि क्षेत्र को कार फ्री जोन बना दिया गया है। गौर हो कि मोटर व इंधन से चलने वाले वाहनों का प्रयोग कम कर ग्लोबल वार्मिग रोकने के लिए एशिया महाद्वीप में सबसे पहले फाजिल्का में रिक्शा कॉल सर्विस शुरू की गई है। इसके तहत लोग एक लोकल फोन कॉल पर नजदीकी रिक्शा स्टैड से रिक्शा मंगवा सकते है। इसके अलावा नगर परिषद ग्लोबल वार्मिग का कारण बनने वाली सोडियम स्ट्रीट लाइट उतारकर उसकी जगह पर्यावरण के लिए हितकर सीएफएल बल्ब लगाने का अभियान भी छेड़े हुए है। रिक्शा कॉल सर्विस की कामयाबी के बाद फाजिल्का नगर परिषद ने ग्लोबल वार्मिग के खिलाफ जंग में अपनी आहुति डालते हुए अब शहर के ऐतिहासिक घंटाघर चौक के आसपास की चार सड़कों पर अवरोधक लगाकर इसे कार फ्री जोन बना दिया है।

नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी ने बताया कि सुबह आठ से लेकर रात आठ बजे तक कार फ्री जोन घंटाघर के आसपास उसकी खूबसूरती को निहारने वाले सिर्फ पैदल लोग या दुपहिया वाहन चालक ही आ-जा सकेंगे। रात आठ से सुबह दस बजे तक कोई दुकानदार बड़े वाहनों से सामान लोड या अनलोड करवाना चाहे, तो अवरोधक हटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से जहां ग्लोबल वार्मिग के खिलाफ सार्थक कदम उठा है, वहीं घंटाघर के आसपास यातायात अव्यवस्था का आलम भी समाप्त हुआ है। ऐसी व्यवस्था करने से फाजिल्का देश का पहला शहर बन गया है, जहां कार फ्री जोन स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते ऐतिहासिक घंटाघर के निकट यहां के प्रसिद्ध पकवानों से सुसज्जिात फूड स्ट्रीट भी विकसित की जाएगी। लोग यातायात के शोर से दूर शुद्ध वातावरण में अपने मनपसंद पकवानों का लुत्फ उठाया करेगे।

उल्लेखनीय है कि अब से पहले एशिया में सिर्फ सिंगापुर में ही कार फ्री जोन की व्यवस्था है। इसके अलावा यूरोपीय देश नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम, कोलंबिया की राजधानी बैगोटा व बेल्जियम की सिटी ब्रुगे भी कार फ्री जोन व ग्लोबल वार्मिग रोकने के लिए प्रसिद्ध है।

टॉप टेन मेयर प्रतिस्पर्धा के लिए जाएगा सेठी का नाम


फाजिल्का : ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का घंटाघर क्षेत्र में कार फ्री जोन की व्यवस्था करने वाले नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी का नाम व‌र्ल्ड के टॉप टेन मेयर की प्रतिस्पर्धा के लिए भेजेगी। एसोसिएशन के पदाधिकारी इंजीनियर नवदीप असीजा ने बताया कि उनकी संस्था ग्लोबल वार्मिग के खिलाफ प्रयास करने वाले दुनिया के टॉप टेन मेयरों की प्रतिस्पर्धा के लिए परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी का नाम भेजेगी।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_5026966.html

1 comment:

VARUN GAGNEJA said...

NAVDEEP BHAI, AAPKA BLOG PADHA AUR NACHA LAGA. YAAR HUM TO APNE RANGLE BANGLE KE LIYE KUCH BHI NAHI KAR RAHE.
BRROK BOND RED LABLE
SAMJHE NAHI NA
TO SUNO
JIYO MERE LAAL