Wednesday, June 9, 2010

रिक्शा स्टैड पर कब्जे का प्रयास विफल

Dainik Jagran-7th June 2010
फाजिल्का-स्थानीय होटल व साइकिल बाजार में नगर परिषद द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय व रिक्शा स्टैड पर हुए कब्जे को हटाए हुए अभी एक दिन भी नहीं बीता था कि वहा स्टाल लगाने वाले कब्जाधारक ने उसी रात फिर से शटर लगाकर कब्जे का प्रयास किया। उस प्रयास को विफल करने के दौरान हुए झगड़े में रिक्शा यूनियन का सचिव अशोक कुमार घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में भर्ती अशोक कुमार ने बताया कि रिक्शा स्टैड के लिए नगर परिषद ने उन्हे पक्का शैड बनाकर दिया था। लेकिन उस पर एक नमकीन का स्टाल लगाने वाले व्यक्ति ने रातों रात शटर लगाकर अवैध कब्जा कर लिया। उस कब्जे को हटाने को लेकर रिक्शा यूनियन व आसपास के दुकानदारों ने लंबा संघर्ष किया था। यहा तक कि यह मामला जनहित याचिका के रूप में हाईकोर्ट भी पहुचा।

आखिरकार डिप्टी कमिश्नर ने नगर परिषद को आदेश दे रिक्शा स्टैड की जगह पर लगाया गया शटर शनिवार सुबह 10 बजे उतरवा दिया था। अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि परिषद ने शटर उतारने के बाद उसी नमकीन स्टाल संचालक को सौंप दिया था। इतनी शह मिलने पर उसने रात को फिर से शटर लगाने का प्रयास किया। लेकिन इस बार रिक्शा यूनियन के सदस्य चौकन्ने थे। उन्होंने मौके पर पहुचकर अवैध कब्जा होने से रोक दिया।

अशोक ने आरोप लगाया कि कब्जे का प्रयास कर रहे व्यक्ति ने उन पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने शटर उठाकर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

No comments: