Friday, March 23, 2012

फाजिल्का का पहला हेरीटेज फेस्टिवल पांच अप्रैल से

जागरण संवाददाता, फाजिल्का

फाजिल्का के जिला बनने के बाद ग्रेजूएट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहीद भगत सिंह स्पो‌र्ट्स क्लब और टी-20 क्रिकेट क्लब के सहयोग से छठा फाजिल्का विरासत महोत्सव 2012 का आयोजन पांच अप्रैल से किया जा रहा है। यह महोत्सव आठ अप्रैल तक चलेगा। महोत्सव में पंजाब सरकार की ओर से पंजाब विरासत व पर्यटन विकास बोर्ड व नगर कौंसिल का विशेष सहयोग रहेगा। एसोसिएशन के सचिव नवदीप असीजा ने बताया कि महोत्सव में हाथ की बनी वस्तुएं, फाजिल्का की जूती, कुदरती आहार, पंजाबी और राजस्थानी खाना, विरासत भवन, फाजिल्का के इतिहास की जानकारी के लिए प्रकाशित पुस्तकें व गीत आदि मुख्य आकर्षण रहेगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में गिद्दा, भंगड़ा, बाबा पोखर सिंह की झूमर व अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। इसके अलावा इबादत बैंड की सुफियाना शाम भी महफिल की रौनक बनेंगी। महोत्सव में फाजिल्का की बेटी पदमश्री पुष्पा हस और पदम भूषण कंवर सुरिन्द्र सिंह बेदी को श्रद्धासुमन भेट किए जाएंगे। कार्यक्रम का आगाज डॉ. विवेक करीर की आवाज में गाए फाजिल्का के गीत मेरे शहर नाम याराना रब्बी प्यार वरगा, मेरा फाजिल्का मेरे सच्चे यार वरगा से होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश विदेश में फाजिल्का का नाम रोशन करने वाली 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments: